जमीनी बंटवारे के विवाद में पहले हुई थी 4 हत्याएं, 6 आरोपियों को फांसी
बरेली : यूपी के बरेली की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में ज़मीन विवाद में छह हत्याएं हो चुकीं हैं। इसमें छह लोगों को फांसी की सजा हुई थी। मगर,अब दो भतीजों की हत्या करने वाले चाचा को अदालत ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 लाख रूपये का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया है। आरोपी राजेंद्र सिंह ने लाइसेंसी राइफल से 23 नवंबर, 2016 को अपने भतीजे जगतार सिंह को पहले गोली मारी थी। इसके बाद घर लौटते समय चचेरे भाई सत्यपाल के बेटे प्रवेंद्र सिंह को गोली मार दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन गांव के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। मगर, रास्ते में दम तोड़ दिया।
एडीजे तबरेज अहमद ने सुनाया फैसला, जुर्माना न देने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/iSpzQmi2lnY?si=EbZ-EzZ3e4MlWA-J
इस मामले में सत्यपाल ने आरोपी राजेंद्र सिंह, और उसके भाई जितेंद्र सिंह के खिलाफ बहेड़ी कोतवाली में अपराध संख्या 630/2016 में दर्ज कराया गया। यह मुकदमा धारा 302, और 120 बी में दर्ज हुआ था। यह जमीन के बंटवारे का मुकदमा बहेड़ी एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। इसकी तारीख 26 नवंबर, 2016 को थी। मगर, इस तारीख से पहले भतीजे जगतार सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की। इससे खफा राजेंद्र सिंह नाराज हो गए। उसने खेत पर ही जगतार सिंह को गोली मार दी। इसके बाद प्रवेंद्र सिंह को गोली मार दी। इस मामले में एडीजे तबरेज अहमद ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 लाख रूपये का अर्थदंड लगाया है।यह राशि आरोपी को पीड़ित परिवार को देनी होगी। मगर, जुर्माने की राशि अदा न करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस दोहरे हत्याकांड की जांच में इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने की थी।
जमीनी विवाद में छह हत्याएं
इस मामले में अब तक छह हत्याएं हो चुकी हैं। मृतक प्रवेंद्र सिंह के पिता सत्यपाल सिंह ने “The justice Hindi” को बताया कि वर्ष 2000 में नत्थू सिंह उर्फ रघुनाथ सिंह,धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, और धर्मपाल सिंह की गांव के ही बलवंत सिंह, उनके भाई चंद्र पाल सिंह, ब्रह्मस्वरूप , जगदीश, नेमचंद्र, और जोगेंद्र सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। मगर, अब डबल मर्डर के आरोपी चाचा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
