नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में जारी गतिरोध और SIR (Special Investigation Request) जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा से बचती सरकार को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, बतौर नेता प्रतिपक्ष, देश और जनता की तरफ से सवाल पूछ रहे हैं, और यह उनका लोकतांत्रिक कर्तव्य है।
राहुल गांधी ने सेना का हमेशा किया सम्मान
सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि “राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का सम्मान किया है। उनके मन में हर सैनिक के लिए आदर है। वे विपक्ष के नेता हैं, और सरकार से जवाब माँगना उनका कर्तव्य है। लेकिन संसद इतने दिनों से ठप पड़ी है। आखिर ये सरकार इतने दुर्बल क्यों हो गई है कि सदन ही नहीं चला पा रही?”। उन्होंने केंद्र से यह भी पूछा “जब आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की, तो अब SIR पर भी चर्चा कीजिए। देश जानना चाहता है।”प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। संसद में SIR पर चर्चा की माँग की। राहुल गांधी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया दी। संसद गतिरोध को “सरकार की कमजोरी” बताया।
