नई दिल्ली : देश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, और उनका इलाज RML अस्पताल में जारी था। सत्यपाल मलिक विभिन्न राज्यों जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के राज्यपाल रह चुके थे। अपने स्पष्ट विचारों और बेबाक बयानों के लिए वे हमेशा चर्चा में रहे।
लोकदल से शुरू की थी सियासत
सत्यपाल मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय लोक दल से की थी। वे राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सदस्य रह चुके थे। मलिक ने किसान आंदोलन, सुरक्षा मुद्दों और कश्मीर नीति पर भी खुलकर बयान दिए। सत्यपाल मलिक के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें “निडर और ईमानदार राजनेता” के रूप में याद किया जाता है।
