बरेली/बदायूं: पूर्णागिरि मंदिर दर्शन कर लौट रहे दंपति पर सोमवार देर रात लुटेरों ने कातिलाना हमला कर दिया। बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटने के बाद विरोध करने पर महिला अमरवती की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि पति ओम शरण घायल हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम, एसओजी, सर्विलांस यूनिट, और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि, पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में लूट के साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या प्रतीत हो रहा है। वादी की सूचना के मुताबिक घटनास्थल की जांच में विपरीत तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच को तीन टीम घटित की गई हैं।
जानें कैसे हुई वारदात?
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/YaypLpBSQOg?si=Kjzv1IRDVrFjDN79
पीड़ित दंपति मूल रूप से वजीरगंज (बदायूं) के गांव व्यूली निवासी हैं। अमरवती (35 वर्ष) और पति ओम शरण पूर्णागिरि से लौटते वक्त ग्राम मोतीपुरा, आंवला में रिश्तेदारों से मिलकर देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कंन्थरी मंदिर के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अमरवती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए।।गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में क्या निकला?
घायल ओम शरण ने तुरंत रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। अमरवती की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य का बयान
एसएसपी ने मीडिया को बयान जारी कर बताया कि “हमलावरों की संख्या करीब 6 थी। सभी की पहचान के लिए तकनीकी सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग, और साक्ष्य विश्लेषण के जरिए कार्रवाई जारी है। जल्द गिरफ्तारी कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
