गुलाब नगर के गुड्डर बाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 1,200 से अधिक नागरिक हुए शामिल, SBM टीम ने कचरा पृथक्करण और Reuse का दिया संदेश
बरेली : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 -26 और केंद्रीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बरेली के वार्ड-58, गुलाब नगर स्थित गुड्डर बाग में नगर निगम और विभिन्न विभागों की ओर से बहुउद्देशीय जनसेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1,200 से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं तथा जागरूकता गतिविधियों का लाभ उठाया। कार्यक्रम का खास आकर्षण नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम का रचनात्मक स्वच्छता जागरूकता स्टॉल रहा। यहां ‘Waste to Art’ और ‘कबाड़ से जुगाड़’ की अवधारणा को Creative Installations के जरिए प्रदर्शित किया गया।
Waste to Art बुके से अतिथियों का स्वागत
SBM IEC टीम ने अनुपयोगी और बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं के पुनःउपयोग से आकर्षक Waste to Art बुके तैयार किए। इन्हीं बुके के जरिए वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और महापौर उमेश गौतम का अभिनव स्वागत किया गया। इस पहल के जरिए संदेश दिया गया कि सजावट और स्वागत में भी ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्हें आमतौर पर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है। अनुपयोगी वस्तुओं को नया रूप देकर उपयोगी और आकर्षक बनाना ही ‘कबाड़ से जुगाड़’ और Waste to Art की सोच है।
कचरा नहीं, संसाधन है-स्टॉल पर दिखाए गए मॉडल
SBM टीम ने स्टॉल पर कचरा पृथक्करण, RRR यानी Reduce-Reuse-Recycle, Home Composting, Waste to Art और Waste to Green से जुड़े Creative Models और Installations लगाए। इन मॉडलों के माध्यम से नागरिकों को बताया गया कि स्वच्छता की शुरुआत घर से ही होती है। स्रोत पर कचरे को अलग-अलग रखने और उसके उचित प्रबंधन से कचरे को संसाधन में बदला जा सकता है Home Composting और Waste to Green पर जोर टीम ने Home Composting के मॉडल के जरिए घर से निकलने वाले गीले और जैविक कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। वहीं,अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों के पुनःउपयोग से पौधरोपण और सजावट के मॉडल प्रदर्शित कर ‘Waste to Green’ का संदेश दिया गया।
नागरिकों को अनुपयोगी वस्तुओं को तुरंत कचरा समझकर फेंकने के बजाय उनके Reuse और Upcycling की संभावनाओं पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया।
एक ही परिसर में कई विभागों की सेवाएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य, श्रम, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवायोजन, पशुपालन, उद्यान, उज्ज्वला योजना, कर विभाग, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग सशक्तीकरण, महिला कल्याण, बेसिक शिक्षा और विद्युत बिल सुधार समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, सेवा सेतु, सोलर सिस्टम और स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जानकारी भी नागरिकों को दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।
1,200 से अधिक नागरिक शामिल
कार्यक्रम में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, महापौर उमेश गौतम, पार्षदगण, स्वच्छ भारत मिशन की टीम और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 1,200 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्वच्छता में भागीदारी, कचरा पृथक्करण, Reuse, Recycling, Resource Recovery और Waste to Art को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
SBM टीम ने नागरिकों को संदेश
इस दौरान टीम ने कचरे को केवल फेंकने वाली वस्तु न समझें, बल्कि उसे संसाधन के रूप में देखें और ‘कबाड़ से जुगाड़’ के जरिए उसका बेहतर उपयोग करें।
