बरेली : यूपी के बरेली जिले में बंदरों का आतंक एक बार फिर चर्चा में है।रविवार सुबह रामनगर (थाना आंवला) निवासी 45 वर्षीय रजनी देवी को उस वक्त गंभीर चोटें आ गईं, जब छत पर कपड़े उतारने गईं। महिला को बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसके चलते वह घायल हो गई। वह करीब 15 फीट ऊंची छत से नीचे खाली प्लॉट में गिर पड़ीं। बरेली में बंदरों के हमले से एक हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/aAH7qS_qZyU?si=vCz878e8MXkVq8f0
गिरने से दोनों पैरों में फैक्चर हो गए और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के पति रमेश चंद्र ने बताया कि “रोज़ की तरह वो सुबह 8 बजे कपड़े उतारने छत पर गई थीं। तभी अचानक बंदरों का झुंड आया और उन पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया।”
स्थानीय लोगों में गुस्सा
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि“इलाके में बंदरों का आतंक महीनों से बढ़ता जा रहा है। बच्चे-बूढ़े सब डरे हुए हैं, लेकिन नगर निगम और वन विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा।”
