उन्नाव/लखनऊ : यूपी की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और वैश्विक मानकों पर खड़ा करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने देश की पहली AI बेस्ड चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन किया है। लगभग 2500 करोड़ की लागत से बनी यह यूनिवर्सिटी 63 एकड़ में फैली है और लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में स्थित है।
क्या खास है इस यूनिवर्सिटी में?

भारत की पहली AI-बेस्ड यूनिवर्सिटी, 2500 करोड़ का निवेश, वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल, इंजीनियरिंग, AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, साइंस व मैनेजमेंट कोर्स उपलब्ध हैं, यूपी समेत दुनियाभर के स्टूडेंट्स को मिलेगा दाख़िले का मौका मिलेगा। प्रदेश में रोज़गार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
जानें क्या बोले सीएम
CM योगी ने क्या कहा कि “AI के युग में सिर्फ आधुनिक शिक्षा नहीं, संस्कारवान शिक्षा भी जरूरी है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी के युवाओं को वैश्विक स्तर की तकनीकी और मानवीय शिक्षा देगी।”सीएम योगी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत की कल्पना से जोड़ते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय एआई की भूमिका का केंद्र बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि “अब हम उन्नाव से ऐसी नई पीढ़ी तैयार करेंगे जो आधुनिकता और भारतीय मूल्यों को साथ लेकर चलेगी।”
