लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत देश की सेना में सेवा दे चुके अग्निवीरों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि रिटायरमेंट के बाद ऐसे अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
जानें क्या बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि “जो युवा अग्निवीर योजना के अंतर्गत देश की सीमाओं की रक्षा कर लौटते हैं। उन्हें यूपी पुलिस में प्राथमिकता दी जाएगी।”इससे सेना से लौटे युवाओं को स्थायी रोजगार की गारंटी होगी। सेना में सेवा के लिए युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा अनुभवी बल मिलेगा।
शहीदों के परिवारों को मिलेगा सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि “अगर कोई जवान देश की सेवा करते हुए शहीद होता है, तो उनके परिजनों को 50 लाख की सहायता और एक परिजन को नौकरी दी जाती है।”इसके साथ ही शहीद के गांव, कस्बे या नगर में किसी मार्ग, संस्थान या स्मारक का नाम भी उनके नाम पर रखा जाएगा, ताकि शहादत को स्थायी पहचान दी जा सके।
कारगिल विजय दिवस पर वीरों को सम्मान
इस अवसर पर वीर जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रहे कैप्टन मनोज पांडे, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी, रायफलमैन सुनील जंग, मेजर रितेश शर्मा आदि मौजूद थे।
