बरेली : आला हजरत के उर्स में शामिल होने आने वाले जायरीन की सुविधा के लिए इज्जतनगर रेल मंडल ने 18 से 20 अगस्त तक दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। बरेली सिटी-लालकुआं और बरेली सिटी-पीलीभीत रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे ने जारी कर दी है।
विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी
एनईआर की 05311 बरेली सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:50 बजे बरेली सिटी से रवाना 4:03 बजे इज्जतनगर, 4:23 बजे भोजीपूरा, और शाम 6:00 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 05312 लालकुआं-बरेली सिटी स्पेशल रात 8:15 बजे लालकुआं से प्रस्थान 9:38 बजे भोजीपुरा, 9:55 बजे इज्जतनगर स्टेशन पर रात 10:30 बजे बरेली सिटी आगमन होगा।
बरेली सिटी से-पीलीभीत स्पेशल के बीच मेमू ट्रेन
06501 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल मेमू ट्रेन शाम 4:35 बजे बरेली सिटी से प्रस्थान 4:50 बजे इज्जतनगर स्टेशन से चलकर 6:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 06502 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल मेमू ट्रेन शाम 6:45 बजे पीलीभीत से रवाना होकर 7:55 बजे इज्जतनगर 8:25 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
इन ट्रेन के संचालन में बदलाव
02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल – बुधवार को बरेली होकर 20 मिनट रोकर चलाई जाएगी। इसके अलावा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी। 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस 23 अगस्त को लालकुआं से 70 मिनट देरी से चलेगी
बरेली जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू
उत्तर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जीआरपी और आरपीएफ थाने के पास स्थित 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज जर्जर होने के कारण मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। यह ब्रिज प्लेटफार्म 1 से 5 को जोड़ता है, और यहां स्वचालित सीढ़ियां भी मौजूद हैं।
