जायरीन की खिदमत को हेल्पलाइन नंबर जारी, रजाकारों को बांटी जिम्मेदारियां, उर्स की तैयारी मुकम्मल
बरेली : फाजिल-ए-बरेलवी इमाम अहमद रजा खां (आला हज़रत) का 107वें उर्से रज़वी का आगाज़ सोमवार 18 अगस्त को रज़वी परचम कुशाई की रस्म से होगा। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती, औरसज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत में दरगाह परिसर और इस्लामिया मैदान में सभी कार्यक्रम अदा किए जाएंगे। परचम का जुलूस शाम 4 बजे आज़म नगर से अल्लाह बक्श के निवास से निकलेगा, और अपने परम्परागत रास्तों से होकर दरगाह पहुँचेगा। सलामी के बाद यह जुलूस इस्लामिया मैदान पहुँचेगा। यहां हज़रत सुब्हानी मियां परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे। उर्स से पहले जायरीन की खिदमत को रजाकारों को जिम्मेदारी बांटी गई, तो वहीं हेल्पलाइन भी जारी की गई है।
मगरिब नमाज के बाद महफ़िल -ए-मिलाद से
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/ZIYi5BCy4tg?si=m2wRNdRmyyRXnKjO
नमाज़-ए-मग़रिब के बाद महफ़िल-ए-मिलाद होगी। रात 10:35 बजे हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ़ की रस्म अदा की जाएगी। रात में नातिया मुशायरा का आयोजन होगा। जिसकी सदारत मुफ्ती अहसन मियां करेंगे। मुशायरे का तरही मिसरा होगा “पीते हैं तिरे दर का, खाते हैं तिरे दर का,हम तो खुद्दार हैं, खुद्दारी है शेवाह अपना।” देश-विदेश के शोहरा इसी मिसरे पर अपने कलाम पेश करेंगे।
ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी
उर्स में लाखों ज़ायरीन की आमद को देखकर दरगाह प्रबंधन ने 1500 वालंटियर तैनात किए हैं। उनकी सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसमें शाहिद नूरी 9219878651, अजमल नूरी 8077909456, परवेज़ नूरी 9259213602,नासिर कुरैशी 9897556434, औरंगज़ेब नूरी 9219722092, ताहिर अल्वी 9219725692, मंज़ूर रज़ा 9258545113,अब्दुल माजिद 9675315738
