बरेली : कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट रही है। उन्होंने कहा कि “यह केवल चुनावी धांधली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है।”
कांग्रेस का यह है संकल्प

हर गांव-वार्ड में मतदाता सूची की जांच होनी चाहिए। जिनके नाम हटाए गए हैं, उन्हें वापस जोड़ने का अभियान शुरू किया जाए। कानूनी लड़ाई + जनांदोलन दोनों स्तरों पर संघर्ष होगा। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की तैनाती।
जानें क्या बोले जिलाध्यक्ष

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक़ सकलैनी ने बताया कि “मतदाता सूची से नाम काटना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा प्रशासनिक दबाव बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। मगर, कांग्रेस हर बूथ पर डटी रहेगी और संविधान की रक्षा करेगी।”बैठक में बूथ समितियों को सक्रिय करना। घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच हो। गांव-गांव ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाना
बैठक में यह थे मौजूद

इस दौरान बैठक में ज़िला महासचिव शमसुल हसन, ज़िला सचिव सुधीर रस्तोगी, तौफ़ीक़ अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष दत्तराम गंगवार, इरशाद मंज़ूरी, असलम अंसारी, सफ़ीक़ सलमानी, कुंदन लाल गंगवार, अँगन लाल, भगवान दास सागर, प्रेम बाबू शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
