Why BJP Wins Every Election ? राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहां वोट चोरी नहीं होगी- तेजस्वी यादव
रोहतास (बिहार) : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव “SIR (Special Revision of Electoral Rolls)” के ज़रिए चुराती है। राहुल गांधी ने कहा “हमने महाराष्ट्र में देखा कि लोकसभा चुनाव के चार महीने बाद ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया,जबकि ओपिनियन पोल हमारे पक्ष में था। दरअसल, हर विधानसभा क्षेत्र में लाखों वोटर जोड़े गए। अब यही कारनामा बिहार चुनाव से पहले किया जा रहा है। हम इसे पूरे बिहार की जनता के सामने लाएंगे।”उन्होंने साफ कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस या महागठबंधन की नहीं, बल्कि संविधान और मताधिकार बचाने की लड़ाई है।
PM Modi जातिगत जनगणना से बच रहे हैं
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/zHlhOrC2iVY?si=DnmjAI1QfJYkpkKk
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सही मायने में जातिगत जनगणना नहीं करवाना चाहते, लेकिन INDIA ब्लॉक इसे हर हाल में सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर उन्होंने लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टर की सलाह के बावजूद लालू जी का यहां आना हमारे लिए बड़ी प्रेरणा है।
तेजस्वी यादव का BJP पर वार
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा बिहार लोकतंत्र की जननी है। भाजपा यहां से लोकतंत्र को मिटाना चाहती है। चुनाव आयोग भी उनकी मदद कर रहा है, लेकिन हम यह अधिकार किसी भी कीमत पर छीने नहीं जाने देंगे। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार का हर बच्चा तीखी मिर्च है। भाजपा चाहे जितनी साजिश करे, जनता लोकतंत्र बचाएगी।
पवन खेड़ा का तंज
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा ये तो ऐसा है, जैसे कोई चोरी मान ले और कहे कि समय पर पकड़ा क्यों नहीं। क्या ऐसी दलील कभी सुनी है?
