बरेली : यूपी के बरेली शहर के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर में रविवार को गोकशों ने गोकशी की वारदात सामने आई है। यह सुबह जब ग्रामीण नहर किनारे पहुंचे, तो उन्हें खून और अवशेष दिखाई दिए। देखते ही देखते गांव में भीड़ जमा हो गई, और लोगों में गुस्सा फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि थाने की इतनी नज़दीकी के बावजूद पुलिस गश्त बेहद कमजोर रहती है। इसी लापरवाही के चलते गो तस्करों का हौसला बुलंद है।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
इस दौरान लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि गोकशों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी।
