दिल्ली-एनसीआर को मिली दो मेगा हाइवे परियोजनाओं की सौगात, नए एक्सप्रेसवे से समय बचेगा, यातायात होगा सुगम
कूड़े के पहाड़ से बनी सड़क, ‘ग्रीन दिल्ली- क्लीन दिल्ली’ को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर को 11,000 करोड़ रुपये की दो मेगा हाईवे परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने दिल्ली खंड के द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-2) का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
दिल्ली को मिला विकास का नया मॉडल
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/h3pBClz1v8w?si=z011Rtg6fB2A44hY
पीएम मोदी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 से न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे एनसीआर के लोगों को लाभ होगा। दफ्तर और फैक्ट्री आने-जाने में आसानी होगी, समय बचेगा और व्यापारियों, कारोबारियों व किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा,”आज दिल्ली विकास की क्रांति की साक्षी बनी है। पहले काम फाइलों में अटका रहता था। अब जमीन पर दिख रहा है।”
कूड़े के पहाड़ से बनी सड़क
पीएम मोदी ने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-2) को बनाने में लाखों टन कचरे का इस्तेमाल किया गया। यह सड़क दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से छुटकारा दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है।
ग्रीन एंड क्लीन दिल्ली
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं, और जल्द ही यह संख्या 2000 से ज्यादा हो जाएगी। इससे ‘ग्रीन दिल्ली–क्लीन दिल्ली’ अभियान को और गति मिलेगी। पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार दिल्ली को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
NCR को मिलेगा फायदा
UER-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे जाम की समस्या कम होगी और सफर का समय काफी घट जाएगा।
