लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जबकि चौथी तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तय की जाएगी।
हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क, BLO देंगे फॉर्म भरने में मदद
अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और सहायक स्टाफ मौजूद रहेंगे। हर बूथ पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी और फॉर्म-6, 6ए, 7 व 8 भरने में सहायता दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बूथ पर जाकर नाम जांचें और जरूरत पड़ने पर समय से दावे -आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाई जा सके।
