लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिर्फ़ एक नेता नहीं बल्कि जनता की भावना हैं। इस बात को एक वायरल वीडियो ने और भी पुख्ता कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक रिक्शा चालक सड़क किनारे खड़ी अपनी गाड़ी पर लगे Akhilesh Yadav की तस्वीर वाले समाजवादी पार्टी के झंडे को भावुक होकर चूमते हुए नज़र आ रहा है। रिक्शेवाले का यह अंदाज़ नेताजी के प्रति उसकी आस्था और गहरे सम्मान को दिखाता है। वीडियो में साफ दिखता है कि वह शख्स बिना झिझक और बिना किसी परवाह के तस्वीर को चूमता है। उसे इस बात की भी परवाह नहीं कि यह सिर्फ़ एक फोटो है, असली नेता नहीं। यह वीडियो कहा का है। यह साफ नहीं है। मगर, सोशल मीडिया पर यूजर आगरा, और फतेहपुर का बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तारीफ
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/v49FFl-Bte0?si=D63OpVz_6O-xHl9J
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा है कि “हर दिल में बसते हैं अखिलेश यादव, यही जनता का असली प्यार है।”दूसरे ने लिखा “ये नेताजी की असली ताक़त है- जनता का विश्वास।”इसके साथ ही सैकड़ों यूजर ने भावुक वीडियो को देख अखिलेश यादव को जननायक, और पीडीए नायक के रूप में तारीफ की है। मगर, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड भी बताया है। एक ने लिखा: “सब प्रायोजित है, ये नौटंकी है।”
एक्स हैंडल पर किया शेयर
इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर एक लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। एक ओर यह वीडियो अखिलेश यादव की लोकप्रियता और लोगों के दिलों में उनके लिए मौजूद प्यार का सबूत माना जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स इसे प्रचार और स्क्रिप्टेड एक्ट बता रहे हैं लेकिन चाहे मामला भावनाओं का हो या बहस का, इतना तय है कि यह वीडियो यूपी की सियासत और जनता के जुड़ाव का नया प्रतीक बन चुका है।
