मेरठ से अंबाला दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्त
मेरठ/लखनऊ : यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गूगल मैप की ग़लत दिशा दिखाने के कारण चार दोस्तों की कार तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार चारों युवक समय रहते बाहर कूद गए, और उनकी जान बच गई। यह हादसा सरसावा इलाके में हुआ।
जानें पूरा मामला
मेरठ निवासी छात्र नेता सूर्या अपने साथियों आदित्य, अनुज और आशुतोष के साथ ब्रेज़ा कार से अंबाला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन सेट किया, लेकिन मैप ने उन्हें गलत दिशा में ले जाकर सीधे तालाब तक पहुँचा दिया। जैसे ही कार तालाब में गिरी, ड्राइवर को अंदाज़ा नहीं हुआ कि आगे पानी है। अचानक कार डूबने लगी, तो सभी ने शीशा खोलकर छलांग लगा दी और जान बचाई।
पुलिस, और प्रशासन ने निकलवाई कार
स्थानीय लोगों, और प्रशासन की मदद से कार को रस्सियों के सहारे तालाब से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग गूगल मैप पर सवाल उठा रहे हैं।
सभी यात्री सुरक्षित
एसडीएम सुबोध कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि “सभी युवक सुरक्षित हैं। यह हादसा गूगल मैप की गड़बड़ी के कारण हुआ। कार तालाब से निकाल ली गई है।”
