मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में होंगी भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने आवागमन, ठहरने, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के दिए निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद बरेली में 14 से 30 सितंबर तक भर्ती रैली होगी।
लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली 11 से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद वाराणसी में 2 से 27 फरवरी तक भर्ती रैली होगी।
आगरा में 4 से 24 मार्च 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा की जाए और सामने आने वाली कमियों को भर्ती रैली से पहले दूर किया जाए।