शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही चक्कर खाई दुल्हन, दूल्हे ने उठाया अजीब कदम, बढ़ा पारिवारिक विवाद
रामपुर/बरेली : यूपी के रामपुर जिले में एक नई नवेली शादी में ऐसा ड्रामा हुआ कि मामला अब सोशल मीडिया से लेकर पंचायत तक चर्चा में है। यहां शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन को चक्कर आ गया, और शक की सुई सीधे सुहागरात पर पहुंचे दूल्हे के फैसले पर टिक गई, जब वो हाथ में लेकर आ गया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट!
शादी, चक्कर और टेस्ट किट, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, युवक की शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। लेकिन जब दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंची और चक्कर आने की शिकायत की, तो परिजनों को चिंता हुई। मगर दूल्हे ने चिंता की जगह सीधा मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ला दी। उसका कहना था, “मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता…”
दुल्हन का गुस्सा फूटा – क्या मैं शक के घेरे में हूं?
जैसे ही दुल्हन को दूल्हे के इस कदम की भनक लगी, वो बिफर गई। उसने कहा कि “मुझ पर भरोसा नहीं तो शादी क्यों की?”। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी तक हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
परिवारों में मतभेद, मामला समझौते की ओर
स्थानीय पुलिस और पंचायत ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से बातचीत की। फिलहाल मामला समझौते की प्रक्रिया में है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ दूल्हे की सावधानी को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे बेइज्जती का मामला बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स और बहस
एक यूजर ने लिखा कि “दूल्हा शक नहीं डॉक्टर निकला!”दूसरे ने लिखा “भरोसे के बिना रिश्ते नहीं चलते जनाब।”
