स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश: ‘तेल और चीनी’ वाले खाद्य पदार्थों पर लगेगी चेतावनी!
अब समोसा, जलेबी, बिस्किट और चाय जैसी चीजों के साथ मिल सकती है सिगरेट जैसी सेहत चेतावनी।
एजेंसी
नागपुर/दिल्ली : क्या आप जानते हैं कि एक गुलाब जामुन में कितनी चीनी होती है?। क्या समोसे का क्रिस्पीपन आपकी धड़कनों की रफ्तार बढ़ा सकता है? इन सवालों का जवाब अब दुकानों में सीधे बोर्ड पर मिलेगा। देश में इसका आगाज AIIMS के निर्देश पर जल्द ही नागपुर के सभी कैंटीन और खाने -पीने की दुकानों पर रंगीन ‘तेल और चीनी चेतावनी’ बोर्ड लगाने से होगा। AIIMS नागपुर ने सबसे पहले पहल शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पहल को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार और “फिट इंडिया मूवमेंट” से जोड़ा है।
क्या कहते हैं डॉक्टर्स ?
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/MIKvvcWN7NE?si=Ppem3OKM1P2F7FLh
AIIMS नागपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर अमाले ने मीडिया को बताया है कि “लोगों को सिगरेट पर तो चेतावनी दिखती है, लेकिन रोजमर्रा की मिठाइयों और स्नैक्स में छिपी चीनी और ट्रांसफैट की जानकारी नहीं मिलती। यह पहल उस खाली जगह को भरने की कोशिश है।”
चौंकाने वाले आंकड़े: भारत बन सकता है ‘मोटापे का हब’
2050 तक 45 करोड़ से ज्यादा भारतीय मोटापे की श्रेणी में आ सकते हैं। हर 5 में से 1 शहरी व्यक्ति पहले से ही ओवरवेट है। बच्चों में मोटापा और डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है
‘तेल और चीनी बोर्ड’ क्या बताएंगे?
समोसे, कचौड़ी, जलेबी, बिस्किट, नमकीन आदि में छिपी चीनी और ट्रांसफैट की मात्रा बताई जाएगी। बोर्ड होंगे चटकीले रंगों में, ताकि तुरंत ध्यान जाए। जनता को हेल्दी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
डायबिटीज विशेषज्ञों की चेतावनी
सीनियर फिजिशियन डॉ. नदीम कहते हैं “अगर लोगों को यह समझ आ जाए कि एक मिठाई में कितनी चीनी है, तो वे दो बार सोचेंगे। यह जानकारी देना एक जरूरी सामाजिक ज़िम्मेदारी है। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान का समर्थन मिल रहा है। तेल की खपत में 10% कटौती का राष्ट्रीय लक्ष्य रखा गया है। AIIMS नागपुर की पहल जल्द राष्ट्रीय मॉडल बन सकती है।
अगली बार समोसा लें… तो साथ में चेतावनी बोर्ड भी पढ़ें!
अब सरकारी कैंटीन हो या मोहल्ले की मिठाई की दुकान, हो सकता है कि अगली बार समोसे के बगल में लिखा मिले कि इस समोसे में छिपा ट्रांसफैट, आपकी सेहत के लिए खतरा। एक जलेबी में जितनी चीनी, उतनी पूरी दिन की लिमिट!
