जिला कारागार भिनगा में तैनात था आरक्षी अभिषेक बच्चन, चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
श्रावस्ती/लखनऊ: यूपी के श्रावस्ती जनपद के जिला कारागार भिनगा में तैनात आरक्षी अभिषेक बच्चन (28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कारागार परिसर में बने तीन मंजिला सरकारी आवास की छत से नीचे गिर गए। उनके साथी आरक्षियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानें अभिषेक बच्चन के बारे में ?
मृतक आरक्षी गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सालिगराम पुरवा का निवासी था। वह 2011 बैच कारागार आरक्षी, और वर्तमान में जिला कारागार, भिनगा (श्रावस्ती) में पोस्टिंग है। उनकी शादी नहीं हुई थी। कारागार परिसर के सरकारी आवास में रहते थे।
जानें कैसे हुई घटना ?
अभिषेक बच्चन अपने तीन मंजिला सरकारी आवास की छत से नीचे गिर गए। उनके पास में रहने वाले सहकर्मियों ने एम्बुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा पहुंचाया। चिकित्सकों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भिनगा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है
