सैफई-इटावा मार्ग पर घायल दंपत्ति,और उनकी बेटी की मदद कर पेश की इंसानियत की मिसाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इटावा/सैफई/लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सैफई से इटावा की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पर एक घायल दंपत्ति और उनकी घायल बेटी को देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने अपने काफिले की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया, और वहीं रुककर तात्कालिक मदद भी सुनिश्चित की। यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग बोले, सीनेता ऐसा ही होना चाहिए
यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा किया हो। पहले भी कई मौकों पर उन्होंने बिना हिचकिचाए जरूरतमंदों की मदद की है। लोगों का सोशल मीडिया पर कहना है कि “नेता ऐसा ही होना चाहिए, संवेदनशील और इंसानियत से भरपूर, जैसा कि हमारे अखिलेश यादव हैं। यह हादसा सैफई से इटावा की ओर जाते समय हुआ था।
