महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे का राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा बयान, चुनावी व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुंबई/लखनऊ : कांग्रेस की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को लेकर देशभर में सियासत गर्म है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का समर्थन किया है। राज ठाकरे ने कहा “लोग वोट डालते हैं, लेकिन वो वोट उम्मीदवार तक नहीं पहुंचते। चुनावी प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिन्हें ठीक करने की ज़रूरत है।”
चुनाव में पारदर्शिता की बताई जरूरी
राज ठाकरे का यह बयान राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के संदर्भ में आया है। यहां राहुल लगातार चुनावी सुधार और पारदर्शिता की बात कर रहे हैं। राज ठाकरे ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि हर वोट सही उम्मीदवार तक पहुंचे और लोकतंत्र की असली ताकत लोगों के हाथ में बनी रहे।
राजनीतिक सियासत तेज
राहुल गांधी और राज ठाकरे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र और देशभर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले से चल रही बयानबाजी में यह नया मोड़ है।
