पालघर के विरार में 10 साल पुरानी इमारत का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 15–20 लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई/लखनऊ: मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में बड़ा हादसा हुआ है। नारंगी फाटा के स्वामी समर्थ नगर स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चौथी मंजिल का पिछला हिस्सा देर रात लगभग 11:30 बजे ढह गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8–9 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं, और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। आशंका है कि 15–20 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
नगर निगम ने इमारत को घोषित किया था अतिधोकापूर्ण
नगर निगम ने इस 10 साल पुरानी इमारत को पहले ही अतिधोकापूर्ण (खतरनाक) घोषित कर दिया था। हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एनडीआरएफ टीम बच्चों को रेस्क्यू करती दिख रही है।हालांकि, अब तक किसी बच्चे की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, अब तक 6 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू अभियान देर रात से लगातार जारी है।
