जम्मू-कश्मीर में तबाही मचाने वाली बारिश, अगले 40 घंटे भारी बारिश व बादल फटने का खतरा, स्कूल -ऑफिस बंद, ट्रेनों पर असर
जम्मू कश्मीर/लखनऊ :जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से कुदरत का कहर जारी है। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों के लिए जम्मू संभाग में बहुत भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी जारी की है। इस वजह से जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। भारी बारिश से बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। लोगों को नदी किनारे और बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।
रेल यातायात भी प्रभावित
उत्तरी रेलवे ने जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं, और 27 ट्रेनों को रोक दिया गया है।जम्मू में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात की हैं।
