सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई का दावा, पीड़ित ने नाम पूछकर मारपीट का लगाया आरोप, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद : मुरादाबाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 3-4 युवक एक युवक को डंडों और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवक खुद को बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बिलारी क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर इलाके का है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान बबलू के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित बबलू का आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले उसका नाम पूछा और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। उसका कहना है कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब आरोपियों की बाइक का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया था। पीड़ित का दावा है कि गलती दूसरी तरफ की थी, लेकिन उसी के साथ मारपीट की गई।
पुलिस को दिया शिकायती पत्र
पीड़ित ने बिलारी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
वीडियो की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: रेहान,मुरादाबाद
