सीएम योगी के विश्वस्त IAS अफसर ने संभाला जिम्मा, नौकरशाही में हलचल तेज
लखनऊ :यूपी सरकार ने IAS शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया, तो वहीं पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, जिन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद थी। उनको केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
कौन हैं एसपी गोयल?

1989 बैच के वरिष्ठ IAS अफसर हैं। पहले मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रारंभिक कार्यकाल से ही उन्होंने सीएम कार्यालय के प्रमुख अधिकारी के रूप में काम किया है। उन्हें सीएम योगी के विश्वस्त अधिकारियों में गिना जाता है।
क्यों नहीं मिला मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार?
मनोज कुमार सिंह को 30 जून 2024 को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र को सेवा विस्तार के लिए पत्र भेजा था, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। इससे पहले अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र को केंद्र ने विस्तार दिया था।
पदभार किया ग्रहण
एसपी गोयल ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कार्यभार संभाला और प्राथमिक नीतियों पर चर्चा की।
