इंजीनियरिंग ब्लॉक के कारण रूट डायवर्ट, जानें नई टाइमिंग
गोरखपुर/बरेली : गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही 05033/05034 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है।रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के बीच पुल संख्या-110 पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
कब तक बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन?
गोमतीनगर स्टेशन से 6 अप्रैल से 11 मई 2026 तक (हर सोमवार) को, और बांद्रा टर्मिनस से 7 अप्रैल से 12 मई 2026 तक (हर मंगलवार) को संचालन होगा इस दौरान ट्रेन अपने पुराने रूट ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल -इटावा-टूंडला की बजाय नए रूट से संचालित होगी।
जानें नया रूट, और टाइमिंग
परिवर्तित मार्ग डालीगंज -सीतापुर-मैलानी-पीलीभीत-इज्जतनगर- कासगंज-मथुरा जंक्शन से गुजरेगी। इस बदलाव से बरेली मंडल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, गोमतीनगर से दोपहर 2:00 बजे चलकर इज्जतनगर शाम 7:17 बजे, मथुरा से रात 11:05 बजे, अगले दिन बांद्रा टर्मिनस रात 8:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से 05034 बांद्रा-गोमतीनगर स्पेशल बांद्रा से रात 11:00 बजे प्रस्थान तीसरे दिन सुबह 7:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। बादशाहनगर स्टेशन पर भी आगमन/प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।
ट्रेन में होंगे कुल 22 कोच
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 04 जनरल कोच, 06 स्लीपर कोच, 08 एसी थर्ड, 02 एसी सेकंड, 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के नए रूट और टाइमिंग की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
