बरेली : यूपी के बरेली में मेट्रो चलाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ चुका है। शहर के लिए 50 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है, और शासन ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। रूट का टेक्निकल सर्वे पूरा हो चुका है और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) अंतिम चरण में है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) और नामित एजेंसी RITES संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रही हैं।
2047 मास्टर प्लान में शामिल, 20 हेक्टेयर जमीन डिपो के लिए चिन्हित
बीडीए के 2047 मास्टर प्लान में मेट्रो रूट को प्रमुखता से शामिल किया गया है। टेक्निकल टीम ने बड़ा बाईपास के पास 20 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी है। इसी स्थान पर मेट्रो डिपो,मुख्य नियंत्रण केंद्र, ऑपरेशन कमांड सिस्टम, स्थापित किए जाने की संभावना है। मेट्रो प्रोजेक्ट का 50 किमी रूट शहर के मुख्य कॉरिडोर, व्यस्त क्षेत्रों, प्रमुख जंक्शन और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।
रूट, स्टेशन, लागत और निवेश मॉडल पर मंथन जारी
BDA और प्रोजेक्ट एजेंसी रूट, स्टेशन संख्या, निर्माण चरण, लागत, भूमि अधिग्रहण और निवेश मॉडल का पूरा खाका तैयार कर रही हैं। प्रोजेक्ट को लेकर तीन मुख्य निवेश मॉडल पर चर्चा चल रही है। वार्षिक निवेश मॉडल, ज्वाइंट वेंचर मॉडल, केंद्र-राज्य फंडिंग स्ट्रक्चर, अधिकारियों के अनुसार, डीपीआर को मंजूरी मिलते ही शुरुआती निर्माण चरण, भूमि क्रय, फील्ड सर्वे तेज़ी से शुरू कर दिए जाएंगे।
जल्द होगी अहम बैठक,BDA उपाध्यक्ष का बयान
BDA उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन ने मीडिया को बताया कि “जल्दी ही मेट्रो प्रोजेक्ट पर कार्यदायी एजेंसी और BDA की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दोबारा किया जाएगा और फिर शासन को अंतिम रिपोर्ट भेजी जाएगी।”
