बरेली : यूपी के बरेली की नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिम निवासी व्यापारी नेता आशीष कुमार अग्रवाल पर सरकारी कार्यालय में घुसकर हंगामा करने, गाली-गलौज करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना 21 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। स्थानीय व्यापार मंडल से जुड़े बताए जाते हैं।
कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज और दस्तावेज फाड़ने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, आशीष कुमार अग्रवाल पर अपने दो साथियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज का आरोप लगा है। इसके साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग, कई सरकारी दस्तावेज फाड़ने, कर्मचारियों को काम करने से रोका। कर्मचारियों ने बताया कि आरोपियों ने बार-बार “देख लेने” की धमकी दी। जिससे दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों में भय और तनाव का माहौल बन गया।
धमकी का आरोप -पैसों के मामले में फँसाने, ट्रांसफर कराने की धमकी
कार्यालय कर्मियों का यह भी कहना है कि आशीष ने अधिकारियों को पैसों के फर्जी मामले में फँसाने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों का ट्रांसफर कराने की भी चेतावनी दी। इस व्यवहार से सरकारी कार्य प्रभावित हुआ और अफसर-कर्मचारी असुरक्षित महसूस करने लगे। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने पूरी घटना का विवरण तहरीर में दर्ज कराकर आशीष कुमार अग्रवाल और उनके साथ आए दो अन्य व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
