सुलतानपुर अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम के कार्यालय पहुंचकर बांटी मिठाई
मुरादाबाद: सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बरी होने के बाद मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। अदालत के फैसले पर खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
जुनैद इकराम के कार्यालय पर मनाया जश्न
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा मुरादाबाद में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मिठाई बांटकर राहुल गांधी के बरी होने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
अदालत के फैसले पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी
राहुल गांधी को सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर उत्साह जताया।
