बरेली : यूपी के बरेली देहात के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के टिटौली गांव में एक दिल झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां फुफेरे भाई ने 10 साल के मासूम आहिल का अपहरण कर लिया। आरोपी फुफेरे भाई वसीम (20 वर्ष) ने 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही उसने मासूम को शाही के विक्रमपुर गांव के जंगल में बेरहमी से ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी, और शव झाड़ियों में फेंक दिया।
आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
https://youtu.be/Pt4C0yBlkrM?si=UIQmQNhZIhF4PY9R
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मासूम को बाइक पर ले जाता देखा गया। पुलिस ने घेराबंदी की, तो वसीम ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया।
गांव में मातम, हर आंख नम

आहिल का शव मिलने के बाद परिवार, और गांव में कोहराम मच गया। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस वारदात से लोग गुस्से में हैं। देर रात एसएसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
