140 श्वान, 40 नस्लें, एक मंच! बरेली में दिखा डॉग वर्ल्ड का जलवा
बरेली : भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) और केनेल क्लब ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 43वें और 44वें नेशनल डॉग शो ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हुआ। देशभर से 40 नस्लों के 140 श्वान बरेली पहुंचे। यहां रिंग पर उनकी चाल, स्टाइल, शरीर की बनावट और ट्रेनिंग का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। डॉग शो में दुनिया की सबसे छोटी नस्ल से लेकर विशालकाय प्रजातियों तक ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रिंग के अंदर मालिक और श्वान पूरी मेहनत से परफॉर्म करते दिखे तो वहीं बाहर दर्शक तालियाँ बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
इन श्वानों ने जीता चैंपियनशिप का ताज

इस दौरान बेस्ट पपी लैब्राडोर, रिवर्स बेस्ट पपी फॉक्स टेरियर, बेस्ट ब्रीड इन इंडिया पामेरियन और बेस्ट इंजीनियस ब्रीड कैरवन हाउंड नस्ल हैं। इसके अलावा ओवरऑल प्लेसिंग में 1st में डाबरमैन, 2nd पर लैब्राडोर, 3rd पर पामेरियन, 4th माल्टीज,5th में पिकनिज, 6th पर यार्कशायर टेरियर को सम्मानित किया गया।
सम्मोहन और सौंदर्य की शान- मंच पर उतरी ये लोकप्रिय नस्लें

डॉग शो में बीगल, गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर, साइबेरियन हस्की, ग्रेट डेन, पग, पूडल, ल्हासा अप्सो, चीहुआहुआ, जर्मन शेफर्ड, डोगो अर्जेंटिनो, रॉटविलर, सेंट बर्नार्ड, बॉक्सर, डैशहाउंड, यार्कशायर टेरियर, केन कोरसो, मस्तिफ और अन्य कई विशेष नस्लें रिंग में उतरीं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले श्वान था। इसमें माइक्रो साइज़ टी-कप चीहुआहुआ (दुनिया की सबसे छोटी नस्ल), ऊँचे कद वाले ग्रेट डेन और सेंट बर्नार्ड और तेज चाल वाले कैरवन हाउंड
शुभारंभ और आयोजन व्यवस्था

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रूपसी तिवारी, संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा), IVRI ने किया। इस दौरान दिलीप टंडन, अध्यक्ष, केनेल क्लब, डॉ. अभिजीत पावड़े, उपाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
नगर निगम ने जताई सख्ती,बिना NOC आयोजन पर चेतावनी
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम टीम मौके पर पहुँची। टीकाकरण और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ न मिलने पर अधिकारियों ने क्लब को भविष्य में बिना NOC आयोजन न करने की चेतावनी दी। स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी रजिस्ट्रेशन की जांच करते रहे। इस दौरान दर्शक बोले- बरेली में ऐसा शो पहली बार इतना शानदार हुआ है।
