छपरा से सरायरंजन तक लहर सिर्फ INDIA गठबंधन की, अखिलेश बोले- खेसारी जीतेंगे तो ‘तेजस्वी’ कुर्सी पर!
बिहार / लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूत संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (रविवार) को समस्तीपुर के सरायरंजन, सीतामढ़ी और सारण के छपरा में तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों में उत्साह साफ नजर आया। सरायरंजन में अखिलेश यादव ने कहा “इस बार बीजेपी का पलायन कराइए आप लोग। बिहार से भाजपा की विदाई तय है।”उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने नौजवानों को नौकरी से, किसानों को सम्मान से और गरीबों को सुविधा से दूर रखा।
तेजस्वी व्यवस्था कर 500 का देंगे गैस सिलेंडर

पूर्व सीएम ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं पर महंगाई के दबाव को मुद्दा बनाते हुए कहा “गरीब परिवार चलाने वाली महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देकर हम सम्मान का जीवन देंगे। तेजस्वी जी ने कहा है कि हम संसाधन जुटाकर सिलेंडर 500 में देंगे।”सभा में महिलाओं की बड़ी उपस्थिति ने इस घोषणा पर जमकर तालियाँ बजाईं।
“यह चुनाव सिर्फ बिहार का नहीं, देश के भविष्य का चुनाव”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव आपके भविष्य के साथ-साथ देश के भविष्य का भी चुनाव है। मदद करके तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। सीतामढ़ी में अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन के प्रत्याशी सुनील कुशवाहा के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
छपरा में ‘खेसारी लाल यादव’ की सभा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

छपरा की सभा में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूबा हुआ दिखा।।अखिलेश यादव ने कहा“इस बार बिहार से BJP का पलायन होने जा रहा है। खेसारी जीतेंगे तो तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे।”उन्होंने आगे कहा कि “27 में यूपी में समाजवादी सरकार बनेगी। इधर तेजस्वी और खेसारी सड़क बनाएंगे, उधर हम उसे लखनऊ से जोड़ेंगे। हम लोग मिलकर यूपी-बिहार को दिल्ली से जोड़ने का काम करेंगे।”सभा में खेसारी लाल यादव का नाम लेते ही भीड़ में भारी जोश देखने को मिला।
गठबंधन सरकार में युवाओं को मिलेगा रोजगार

युवाओं को नौकरी रोजगार सृजन और भर्ती प्रक्रिया तेज गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा। महिलाओं को आर्थिक मदद 2500 प्रति माह सम्मान योजना बिजली में 200 यूनिट मुफ्त सड़क और बुनियादी ढाँचा यूपी एक्सप्रेस-वे मॉडल पर विकास होगा।
