बरेली : राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति (RMSS) सम्पूर्ण भारत की ओर से सोमवार को रोटरी भवन, चौपला रोड में संगठनात्मक प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यदुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके बरेली पहुंचने पर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। बरेली दौरे के दौरान विकास यदुवंशी ने डीडीपुरम स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश व समाज की उन्नति की कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।
योजनाओं का लाभ पहुंचे समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक

रोटरी भवन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने समाज सेवा और जनजागरूकता को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए सदस्यता अभियान को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए बरेली निवासी कवल सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
फूल मालाओं से स्वागत

इस घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री बालाजी सूर्यवंशी, राष्ट्रीय महासचिव राम कन्हैया समेत विभिन्न प्रदेशों और जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन की आगामी योजनाओं और जनहित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
