बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित बरेली दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियों का अंतिम दौर चल रहा है। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल, सुरक्षा घेरा, हेलीपैड और रास्तों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
सुरक्षाकर्मियों को अनुशासन का पढ़ाया पाठ
निरीक्षण के दौरान अफसरों ने भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू प्लान, वीवीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्लेसमेंट, रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान को लेकर अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए। सभी सुरक्षाकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई चूक न हो।
यह अफसर थे मौजूद
निरीक्षण में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा और एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
