बरेली : शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड निवासी आदित्य कुमार के गोदाम से 4 मोबाइल फोन और एक हार्ड ड्राइव चोरी होने का मामला सामने आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके चलते घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। काफी प्रयास के बाद एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से डीडी पुरम पार्क से आरोपी सुमित कश्यप (उम्र करीब 22 साल) को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी का सामान बेचा, शौक पूरे करने में उड़ाए पैसे
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और पहले स्टेडियम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उसी दौरान उसने गोदाम से मोबाइल और हार्ड ड्राइव चोरी की थी। आरोपी ने 3 मोबाइल और हार्ड ड्राइव राह चलते लोगों को बेच दिए और पैसे अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिए। पुलिस ने उसके पास से एक सैमसंग नोट 8 मोबाइल बरामद किया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
