बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित और तेजतर्रार अधिकारी, कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) और अंशिका वर्मा, जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों की सगाई हाल ही में एक निजी समारोह में संपन्न हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सगाई समारोह संभल के बबराला क्षेत्र में आयोजित किया गया। यहां दोनों अधिकारियों का अलग ही अंदाज़ देखने को मिला।वायरल वीडियो में केके बिश्नोई ‘काला चश्मा’ पहनकर फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए, जबकि अंशिका वर्मा रॉयल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और परिवार व करीबी लोगों की मौजूदगी में इस खास पल को सेलिब्रेट किया।
राजस्थान में शाही शादी
दोनों अधिकारियों की शादी के।कार्यक्रम 27 से 30 मार्च तक बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल शादी में योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है।
गोरखपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

अंशिका वर्मा (2021 बैच) और कृष्ण कुमार बिश्नोई (2018 बैच) की मुलाकात गोरखपुर में हुई थी, जहां दोनों की तैनाती रही। केके बिश्नोई उस समय एसपी सिटी थे।अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं। यहीं से दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गया। केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में संभल के एसपी हैं।।मस्जिद प्रकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा में रहे इसके साथ ही अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में बरेली में एसपी (साउथ) सेल्फ स्टडी के दम पर UPSC पास कर अफसर बनीं थीं।।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
दोनों अधिकारियों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस जोड़ी को “पावर कपल” बताते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि सख्त ड्यूटी निभाने वाले ये अफसर सगाई में बिल्कुल कूल और फिल्मी अंदाज़ में नजर आए, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
