सपा के कैंट विधानसभा बीएलए प्रशिक्षण शिविर में मेरा पेज मेरे नाम का दिया संदेश
बरेली : समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बरेली-पीलीभीत जिले के एसआईआर प्रभारी वीरपाल सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में बूथ एजेंटों को एस.आई.आर प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी दी गई और वरिष्ठ नेताओं ने सभी का शाल व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ एजेंट कोई पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “मेरा पेज मेरे नाम” रणनीति के तहत प्रत्येक एजेंट को अपने बूथ की जिम्मेदारी लेकर भाजपा के पन्ना सिस्टम को फेल करना होगा। उन्होंने भाजपा पर हमला किया। बोले – यह पार्टी राम के नाम पर झूठी राजनीति करती है, जबकि सपा वास्तविक नेता बनाने वाली पार्टी है।
बूथ एजेंट संगठन की रीढ़
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि संविधान की सुरक्षा, रोजगार और प्रेम-सद्भाव के लिए पार्टी को मजबूती से बूथ पर डटे रहना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ एजेंट संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मजबूती से ही सरकार बनाकर जनता के हित साधे जा सकते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने मिशन 2027 की जीत को जुटने का आह्वान किया। प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने एसआईआर में BLA की मेहनत की तारीफ की। इसके साथ SIR के दूसरे फेज में जुटने की बात कही। इसके साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बनने वाली मतदाता सूची में फर्जी नाम न जुड़े पाएं। इसको लेकर निगरानी रखने की बात कही।
भाजपा सरकार की गिनाई नाकामियां
इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति से देश बेहाल है। इसके साथ 2027 में सपा की सरकार बनना तय बताई। शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पार्षद राजेश अग्रवाल, इंजीनियर, डॉ.अनीस बेग, संजीव सक्सेना, रामप्रकाश यादव लल्ला भैय्या, दिनेश यादव, समर्थ मिश्रा, गौरव सक्सेना, राजेश मौर्य, समयुन खान आदि ने भी भाजपा की नाकामियों को गिनाया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में हरिओम प्रजापति, सय्यद फरहान अली, अवनीश मिश्रा, पार्षद आरिफ कुरैशी, वसीम अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
