बरेली : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय बरेली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह 9 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
‘संविधान कमजोर करने की कोशिश कर रही BJP’- अजय राय
मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि “आज पूरा देश बाबा साहब को श्रद्धांजलि दे रहा है,लेकिन बीजेपी सरकार उसी संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिसे उन्होंने बनाया था। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।”उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है।
एसआईआर के नाम पर जल्दबाजी -बीएलओ की मौतों पर सरकार मौन: अजय राय
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वोटर लिस्ट विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्यों में जल्दबाज़ी और भारी दबाव बनाया जा रहा है। बीएलओ और कर्मचारियों की लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन न सरकार बोले, न चुनाव आयोग। दिवंगत सर्वेश कुमार गंगवार (सहायक अध्यापक) और अजय अग्रवाल (एमबी इंटर कॉलेज) के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। कांग्रेस की मांग कि कांग्रेस ने एसआईआर में सुधार और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कई मांगें उठाईं। बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।।ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर कम से कम 1 करोड़ मुआवजा,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एसआईआर कार्यों में जल्दबाज़ी रोकी जाए।।कर्मचारियों को पर्याप्त संसाधन और समय उपलब्ध कराया जाए
“चुनाव आयोग BJP का पिछलग्गू”- कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि “एसआईआर प्रक्रिया में भारी कमियां हैं। चुनाव आयोग बीजेपी सरकार दबाव में काम कर रहा है।”प्रदेश प्रवक्ता गुरुजी डॉ. के बी. त्रिपाठी ने भी तंज कसते हुए कहा कि “चुनावी ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की सुरक्षा से सरकार का जुड़ाव नहीं, सिर्फ तानाशाही रवैया है।”इस दौरान कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), दिनेश दद्दा एडवोकेट (महानगर अध्यक्ष), जिया उर रहमान (जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी), राजन उपाध्याय (जिला प्रवक्ता), मुजम्मिल रज़ा एडवोकेट, उल्फत सिंह कठेरिया, सुरेश वाल्मीकि, डॉ.क्टर सरताज हुसैन, तीरथ मधुकर और कमरुद्दीन सैफी आदि मौजूद थे।
