बरेली : एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) ने बीएड प्रथम वर्ष (मुख्य परीक्षा-2026) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 25 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कराई जाएंगी।
परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से जारी
कार्यक्रम के अनुसार 25 जून को चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप विषय के साथ परीक्षा की शुरुआत होगी।इसके बाद 27 जून को कंटेम्परेरी इंडिया एंड एजुकेशन, 29 जून को लर्निंग एंड टीचिंग तथा 30 जून को लैंग्वेज अक्रॉस द करिकुलम विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जुलाई में लगातार होंगे पेपर
जुलाई माह में भी परीक्षा कार्यक्रम बिना किसी बड़े अंतराल के जारी रहेगा। एक जुलाई को अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन एंड सब्जेक्ट्स और दो जुलाई को जेंडर, स्कूल एंड सोसाइटी विषय का पेपर होगा। तीन जुलाई को पेडागोजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट (ऑप्शनल) के अंतर्गत फिजिकल साइंस, बायोलॉजिकल साइंस, गणित,होम साइंस,सोशल स्टडीज, अंग्रेजी, हिंदी,संस्कृत और कॉमर्स जैसे विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
6 जुलाई को होगा परीक्षा का समापन
परीक्षा के अंतिम चरण में चार जुलाई को ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन तथा छह जुलाई को क्रिटिकल अंडरस्टैंडिंग ऑफ आईसीटी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसी के साथ बीएड प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी इस कार्यक्रम के बाद छात्रों में परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी की जाएगी।
