आईबीएफए के बैनर तले बरेली में बड़ा फिटनेस इवेंट, पुरुष-महिला 8- 8 भार वर्गों में मुकाबला
बरेली : यूपी के बरेली में फिटनेस प्रेमियों के लिए नए साल की शुरुआत रोमांच से भरने जा रही है। इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आगामी 4 जनवरी 2026 को स्वर्गीय श्री डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, मॉडल टाउन में ‘अलीना क्लासिक ओपन मेन एंड वूमेन डेडलिफ्ट प्रतियोगिता’ आयोजित होने जा रही है। आईबीएफए के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में 8-8 भार वर्गों में मुकाबले होंगे और पूरे प्रदेश से 200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जानकारी IBFA के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान ने दी है। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग भार में 0- 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120+ किग्रा और महिला वर्ग भार में 0-43, 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84+ किग्रा है। इन सभी वर्गों में प्रदेश भर के खिलाड़ी अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।
बरेली केसरी मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में निशार पहलवान (बरेली केशरी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे सफल खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, नगद पुरस्कार प्रदान करेंगे। मंच पर कई वरिष्ठ समाजसेवी और फिटनेस क्षेत्र से जुड़े सम्मानित लोग भी मौजूद रहेंगे। मीटिंग में आईबीएफए के कई पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य शामिल रहे। इसमें नदीम इकबाल (प्रदेश संरक्षक), मनमोहन सिंह तनेजा, अशोक चौधरी, फौजी चरन सिंह यादव, नसीम खान गुड्डू भाई, अनुज सक्सैना, राघवेंद्र यादव, आलम सिद्दीकी, फैजान खान, अमित चौहान, सुमित बाला जी, हाजी परवेज अहमद, नमन तनेजा, ललित जी, सोनू कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई और सफल, भव्य एवं निष्पक्ष प्रतियोगिता कराने पर सहमति जताई।
