बरेली : यूपी के बरेली देहात की नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में अतिक्रमण हटाने के दौरान शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़ा स्वरूप ले चुका है। नगर पंचायत के ईओ पुष्पेंद्र राठौर और भाजपा एवं व्यापार मंडल के नेता आशीष अग्रवाल के बीच तकरार और उसके बाद दर्ज हुई FIR ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। अब यह मुद्दा सिर्फ प्रशासनिक कार्यवाही का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी, भाजपा नेताओं की अंदरूनी खींचतान और राजनीतिक दबाव की लड़ाई बनता जा रहा है। इस मामले में यूपी सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना से भाजपा नेता आशीष कुमार अग्रवाल ने मुलाकात कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद मंत्री ने अफसरों से बात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
यहां से शुरू हुआ विवाद
बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद शुरूबुआ था। मगर, कुछ दी पहले ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने स्थानीय व्यापारी आशीष अग्रवाल समेत दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि आशीष अग्रवाल ने सरकारी काम में बाधा डाली, गालीगलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े थे। उसी दिन ईओ ने थाने में तहरीर दी। जिसमें दो अज्ञात लोग भी आरोपी बनाए गए।
व्यापारी पक्ष का पलटवार

व्यापारी राहुल गुप्ता और आशीष अग्रवाल ने भी ईओ पर गंभीर आरोप लगाए।।अतिक्रमण अभियान रोकने के बदले दो लाख रुपये की मांग, दुरुपयोग और दबाव बनाने की कोशिश की। इस तहरीर की जांच अधिकारियों के स्तर पर जारी थी।।मामला जैसे-जैसे बढ़ा, BJP के दो गुट आमने-सामने। व्यापारी नेता ने आरोप लगाया कि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा के करीबी और गन्ना समिति के निदेशक बबलू गंगवार ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर ईओ को कुर्मी बिरादरी से जुड़ा बताते हुए, लिखा कि आशीष अग्रवाल ने गाली देकर पूरी बिरादरी का अपमान किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी की। भाजपा नेताओं के बीच कमेंट वॉर शुरू हो गया है। समर्थकों में तकरार तेजी से बढ़ी है। स्थानीय भाजपा नेता भी इस विवाद को “कार्यकर्ताओं की अंदरूनी लड़ाई” बता रहे हैं।
व्यापारी वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना से मिले
व्यापारी नेता आशीष के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद जिले की व्यापार मंडल टीम और व्यापारी वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना से मिले। उन्होंने मांग कि FIR को खत्म कराया जाए। ईओ के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्रवाई हो। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि आशीष अग्रवाल और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आशीष द्वारा दी गई तहरीर की रिपोर्ट ADM प्रशासन को भेजी गई है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश से होगी
