बरेली : हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 के लिए चयनित आज़मीन की सूची जारी कर दी है। सभी अस्थायी रूप से चयनित हजयात्रियों को 20 अगस्त 2025 तक 1,52,300 की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। इस वर्ष भारत से 1,75,025 हजयात्री हज यात्रा पर जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश से 18,066 आज़मीन शामिल हैं। बरेली से 723, बदायूँ 145, शाहजहांपुर 108, और पीलीभीत 123 हैं।
पिछले साल बरेली के 519 ने किया हज
पिछले वर्ष हज 2025 में बरेली से 519, बदायूँ से 97, शाहजहांपुर से 102 और पीलीभीत से 69 आज़मीन ने हज का फर्ज अदा किया था। बरेली हज सेवा समिति ने दी मुबारकबाद संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी और समिति सदस्यों हाजी सय्यद असद अली, हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ, हाजी अज़ीम हसन, अहमद उल्लाह वारसी, हाजी असलम खान, नजमुल एसआई खान, हाजी यासीन कुरैशी, हाजी फैसल शम्सी, हाजी उवैस खान, समरान खान ने सभी चयनित आज़मीन को मुबारकबाद दी। मीडिया प्रभारी समरान खान ने कहा कि बरेली हज सेवा समिति हजयात्रियों की खिदमत के लिए पूरी तरह तैयार है।
