बरेली : शहर के थाना प्रेमनगर पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर 2220 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया।नष्ट की गई शराब में अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब शामिल थी। यह शराब थाना प्रेमनगर पुलिस ने जब्त की थी। जिसके चलते 38 मुकदमें दर्ज किए गए थे। बरामद की गई अवैध शराब कोर्ट के आदेश के बाद नष्ट की गई।
क्या बोले सीओ सिटी फर्स्ट?
इस मौके पर सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत न्यायालय से आदेश प्राप्त होने पर 38 मामलों में जब्त 2220 लीटर अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब को आज नष्ट किया गया। इसके साथ ही जिले की पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है।
