करगैना गांव में करीब आधा किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा, सांसद बोले- 2027 में सपा सरकार बनी तो क्षेत्र की कोई सड़क टूटी या खराब नहीं रहेगी
बरेली : आंवला लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगैना में लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। यहां बीडीए कॉलोनी के पास करीब आधा किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आंवला सांसद नीरज मौर्य ने उसका लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्माण पर 43.79 लाख रुपये की लागत आई है। बताया गया कि सड़क बनने से क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सड़क निर्माण से जलभराव और गड्ढों से समस्या दूर
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्रवासियों को नई सड़क की बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था। जिसके चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और उनकी रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी।
2027 में सपा सरकार बनने पर समग्र विकास का भरोसा

इस मौके पर सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश का समग्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में कोई भी सड़क टूटी या खराब नहीं रहेगी। सांसद का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के विकास संबंधी राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, पूर्व जिला महासचिव संजीव यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी बनवारी लाल मौर्य ने विचार व्यक्त कर सपा की नीतियों को बताया। इसके साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान को समर्थन मांगा। कार्यक्रम का संचालन लोधी पीयूष वर्मा ने किया। इस दौरान विश्व भान सिंह, सर्वेश्वर पाल सिंह, धर्मपाल लोधी, शगुन तोमर, शिवकुमार शाक्य, ज्ञानेंद्र मौर्य, विश्वपाल सिंह पाल, आलोक तिवारी, राकेश प्रताप सिंह, अरविंद सिंह चौहान और अनुज मौर्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
