मुख्य कारखाना प्रबंधक ने विजेताओं को किया सम्मानित, अक्टूबर में आयोजित होगी फुटबॉल प्रतियोगिता
बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) इज्जतनगर कारखाना क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आयोजित इंटरशॉप कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।कारखाना कैंटीन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता के कैरम सिंगल वर्ग में नाजिश खान ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुपरवाइजर वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में अनिल विजेता रहे। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में परवेज अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रणनीतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रेल कर्मचारियों में खेल का उत्साह
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार के अलावा डिप्टी प्लांट शैलेश कुमार सिंह, डिप्टी उत्पादन प्रदीप कुमार, कार्य प्रबंधक पवन कुमार वर्मा एवं शिखर दयाल, सहायक कारखाना प्रबंधक वी. डी. मीना, एपीओ मुनी राज मीना, एएफए मीना सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनईआरएमसी के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी सहित अनवारुल हसन, मनोज यादव, विवेक शर्मा, परवेज अहमद, चंद्रसेन, प्रयाक पराशर, नाजिश खान, शोएब रजा, सत्य प्रकाश मिश्रा,जेएस भदौरिया, अभय मोहन, रावत अरविंद,अतीक अहमद, वसीम मियां, अर्पित, रोहित, एसके शाही, मुशीर रियाज, अनुराग शुक्ला, कमर अहमद और राजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
अक्टूबर में फुटबॉल प्रतियोगिता
कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा सचिव सुहेल अली ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अक्टूबर माह में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव है, जिसकी तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। रेल कारखाना क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान से प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ा और भविष्य की प्रतियोगिताओं के प्रति सकारात्मक माहौल बना।
