बरेली : यूपी के बरेली शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कठपुला पुल के पास शनिवार तड़के एक मुठभेड़ में पुलिस ने पांच वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों पर हाल ही में अंग्रेजी शराब चोरी की दो वारदातों में शामिल होने के आरोप थे। सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रविंद्र के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली और बदायूं के बदमाश
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/G6iXqmXtBxc?si=Va7s2xFr5OxaawR4
पुलिस मुठभेड़ में बरेली और बदायूं के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र निवासी रविन्द्र, सियानंद उर्फ श्याम,गुड्डू, बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र निवासी, बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र निवासी जगतपाल को हिरासत में लिया है। आरोपियों से 15 हाफ बोतल अंग्रेजी शराब, एक पेटी देसी शराब, 2 तमंचे और कारतूस, 1 खोखा, 2 मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस और डिस्कवर) को कब्जे में लिया।
जानें क्या बोली पुलिस
थाना कैंट पुलिस के मुताबिक “गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।” अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि इस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, जो एक राहत की बात रही। पुलिस अब इन आरोपियों के नेटवर्क और शराब चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। सभी गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे और उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
