मूक-बधिर विद्यालय में पीडीए परिवार ने पर्यावरण अभियान के तहत लगाए फलदार और छायादार पौधे, 2027 में यूपी में सरकार बनाने का संकल्प
बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पीडीए परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय ‘हरियाली उत्सव’ का सोमवार को समापन हो गया।समापन अवसर पर शहर के नॉवल्टी चौराहा स्थित मूक-बधिर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। इसके साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा ने जनता को किया गुमराह, अब लेगी हिसाब

पौधारोपण कार्यक्रम में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा विकास और पर्यावरण संरक्षण की सोच के साथ आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने हरित विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसका लाभ प्रदेश की जनता आज भी उठा रही है। उन्होंने कहा कि ‘हरियाली उत्सव’ उसी सोच को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
बीजेपी ने युवाओं का भविष्य किया बर्बाद : मुहम्मद साजिद
सपा प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने कहा कि पीडीए परिवार प्रदेश में हरियाली और खुशहाली का संदेश लेकर लगातार जनसंपर्क और सामाजिक अभियान चला रहा है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं,बल्कि समाज के हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उनको नौकरी नहीं मिल रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार में कोई भी परीक्षा पूरी नहीं हुई। भाजपा ने सिर्फ भाई से भाई को लड़ाने का काम किया है।
2027 में सपा की सरकार तय

कार्यक्रम के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने मीडिया से कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है। सपा का एक एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव को सीएम बनाने की कोशिश में जुटा है। कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, पार्षद सादिक अंसारी, पार्षद सय्यद रेहान अली, पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना, पूर्व पार्षद अंजुम शमीम, पूर्व पार्षद इम्तेयाज अब्बू साहब, पूर्व पार्षद नौशाद कैया, अंजुम नदीम, समरान खान, लाल यार खान, राजा, जितेंद्र मुंडे, पूर्व पार्षद यामीन खान, सलीम खान, मुनीर खान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समापन समारोह के माध्यम से पीडीए परिवार ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
