6, 7 और 8 अगस्त तक सक्रिय रहेगी सेवा, देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा के लिए जमात रज़ा-ए-मुस्तफा की पहल
बरेली : आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रज़वी का आगाज़ 6 अगस्त से होगा। तीन दिवसीय उर्स के मद्देनज़र दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा और सहायता के लिए 24 घंटे संचालित होने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है।यह हेल्पलाइन 6, 7 और 8 अगस्त को लगातार सक्रिय रहेगी, ताकि किसी भी जायरीन को परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि उर्स की सभी रस्में काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा खां क़ादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती, उर्स प्रभारी सलमान मियां की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में संपन्न होंगी। उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और देश-विदेश से जायरीनों का बरेली पहुंचना शुरू हो गया है।
एक कॉल पर मिलेगी हर सुविधा
उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से जायरीनों को दरगाह तक पहुंचने का रास्ता, ठहरने की व्यवस्था, लंगर, स्वास्थ्य संबंधी सहायता, गुमशुदा व्यक्ति या सामान की तलाश, ट्रैफिक, बिजली, नगर निगम और प्रशासन से जुड़े मामलों में भी।सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।जरूरत पड़ने पर व्हाट्सएप के जरिए लोकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी भी साझा की जा सकेगी। जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने जायरीनों से अपील की है कि हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। संगठन के पदाधिकारी पूरे उर्स के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सेवाएं देंगे।
यह हैं पहले दिन के कार्यक्रम
प्रवक्ता समरान खान के अनुसार 6 अगस्त (गुरुवार) को दरगाह ताजुश्शरिया में फज्र की नमाज़ के बाद कुरआनख्वानी होगी।इसके बाद नात-ओ-मनकबत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 7:10 बजे हज़रत मुफस्सिरे आज़म-ए-हिंद (जिलानी मियां) का कुल शरीफ होगा। वहीं रात में ईशा की नमाज़ के बाद उलमा-ए-किराम की।तकरीर और नात-ओ-मनकबत का सिलसिला चलेगा। इसके बाद रात 10:35 बजे हुज्जतुल इस्लाम (हामिद मियां) का कुल शरीफ अदा किया जाएगा। उर्स की व्यवस्थाओं की निगरानी में समरान खान, हाफिज इकराम रज़ा, डॉ. मेंहदी हसन, मोईन खान,यासीन खान, कौसर अली, अब्दुल्लाह रज़ा, दानिश रज़ा, बख्तियार खान, मौलाना निज़ामुद्दीन, मौलाना इंतज़ार अहमद सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
डॉ. मेंहदी हसन
9412329600
हाफिज इकराम रज़ा
9756609282
समरान खान – 9259893175
कौसर अली – 9997625251
यासीन खान – 8279608922
मोईन खान – 9897382059
अब्दुल्लाह रज़ा – 8791845195
